LNCT medical College and Sewa kunj hospital,Indore के तत्वावधान में एक मेगा मेडिकल कैंप का ग्रामीण क्षेत्र मानपुर में सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
इस मेगा कैंप में कई अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप में विशेष रूप से जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, बाल रोग एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कैंप में सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में
डॉ सौम्य जेन(medical surgeon)
डॉ. अंबुज जैन(urologist)
डॉ. आकाश
डॉ. नितीशा (बाल रोग विशेषज्ञ),
डॉ.ज्योति ठाकुर
डॉ. विनोद मुदगल तथा
डॉ. राहुल
डॉ हिना
शामिल रहे।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों ने पंजीकरण कराकर निःशुल्क परामर्श, प्राथमिक जांच एवं आवश्यक चिकित्सीय सलाह प्राप्त की। डॉक्टरों ने रोगियों को जीवनशैली सुधार, नियमित जांच और समय पर इलाज के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के मेडिकल कैंप भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
