भागीरथपुरा दूषित जल त्रासदी: एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी संभाला मोर्चा, मरीज हुए स्वस्थ

भागीरथपुरा दूषित जल त्रासदी: एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज की टीम ने भी संभाला मोर्चा, मरीज हुए स्वस्थ
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली स्वास्थ्य आपदा के दौरान एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, इंदौर की टीम ने प्रशासन और सीएमएचओ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सराहनीय सेवा दी। सीएमएचओ टीम के मार्गदर्शन में एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने पिछले सात दिनों से लगातार क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित मरीजों का उपचार किया।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व कॉलेज की डीन डॉ. साधना सनवतसरकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ. नीलिमा शर्मा, प्रोफेसर डॉ. नितिशा बलिये तथा प्रोफेसर डॉ. आयुषी एवं सेफ नर्सिंग कॉलेज की फैकल्टी सुश्री शिवानी शिंदेसुश्री, पूजा राठौर, सुश्री अश्विनी झाटके, सुश्री नेहा चौहान लगातार पीड़ितों की सेवा में सक्रिय रहीं। एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज की 60 से अधिक सदस्यों वाली टीम में 2 फैकल्टी मेंबर, एफएमजी इंटर्न तथा से अधिक नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टूडेंट आर्यन जाट,आर्यन, हर्ष, नितेश,गोविंदा, आलोक, अवधेश, अभिलाष, आनंद, अभिषेक, बिट्टू, चेतन, रोहितेश, अमन वर्मा, मानस, बाबू, अंशु, भावना, दीपिका, भारती, डिंपल, किरण, माही, महिष, अराधना, आयुषी, नेरमदा, निखिल, खुशी, आयुष, निर्मल, कासिम, मनीषा सी. मनीषा के.मुस्कान, निकिता सी. पल्लवी, निशा, डेज़ी, गोविंद, जगदीश शामिल थे

टीम ने प्रशासन एवं सीएमएचओ के सहयोग से भागीरथपुरा के मरीजों को अपने अस्पताल में भर्ती कर समुचित निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया। उपचार के बाद पूर्णतः स्वस्थ होने पर मरीजों को 2 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री जय नारायण चौकसे, सचिव श्री अनुपम चौकसे तथा कॉलेज के लीगल एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर श्री रवींद्र सिंह कुशवाह ने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी आपात या संकट की स्थिति में एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज की टीम प्रशासन एवं जिला चिकित्सालय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज की इस मानवीय पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है और इसे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण माना जा रहा है।

