
इंदौर। मॉडर्न डेंटल कॉलेज में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में श्रीमती पूनम चौकसे मैम के कर-कमलों से ध्वज वंदन एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
कार्यक्रम में एडमिनिस्ट्रेटर एवं डायरेक्टर श्री राकेश धाकरे सर ,बी.डी. कुबेर सर, डीन श्री अमित भारद्वाज सर, एडमिनिस्ट्रेटर श्री शैलेश भड़ंग तथा कॉलेज के अधिकारी, शिक्षक, स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह में स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम ने सभी के मन में एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।
जय हिंद!
जय भारत!
