

मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की महिला फैकल्टी एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में इंडियन सोसाइटी ऑफ़ पेरिओडोन्टोलॉजी की चेयर पर्सन डॉ. सपना ने महिलाओं को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके द्वारा ब्रेस्ट कैंसर विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया। उन्होंने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, समय पर जांच और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन (Self Breast Testing) के माध्यम से स्वयं जांच करने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया, जिससे बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाकर समय पर उपचार संभव हो सके।
कार्यक्रम में डॉ. सुरुचि सिसोदिया एवं डॉ. रीना गंगवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये
इस अवसर पर आइडियल फ्रेंड्स ग्रुप की वाइस चेयरमैन श्रीमती पूनम चौकसे, श्रीमती शकुंतला बदलानी , श्रीमती श्वेता चौकसे तथा श्रीमती चांदनी बदलानी द्वारा महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं प्रेरणादायक संदेश भी प्रेषित किए
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गए |
