

इंदौर, दिनांक 25-02-2026: हाईकोर्ट परिसर में एक भव्य एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर LNCT MEDICAL COLLEGE and Sewa Kunj Hospital एवं Modern Dental College & Research Centre, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जो कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने महत्वपूर्ण सहयोग से सम्पन्न हुआ संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य न्यायिक परिवार एवं आम नागरिकों को निशुल्क, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाता था। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, बीएमआई), दंत परीक्षण, ईएनटी परामर्श, अस्थि रोग परामर्श, सामान्य एवं शल्य चिकित्सा परामर्श सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आवश्यकता अनुसार मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया।
मॉडर्न डेंटल कॉलेज की ओर से डीन डॉ. अमित भारद्वाज के नेतृत्व में डॉ. सौरभ भारद्वाज, डॉ. कृतिका मिश्रा एवं डॉ. अंशिका श्रीवास्तव ने विशेषज्ञ दंत परामर्श एवं मौखिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की।
वहीं सेवा कुंज हॉस्पिटल की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए डीन डॉ. साधना संवत्सरकर एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। टीम में डॉ. अंबुज जैन (यूरो सर्जरी), डॉ. ऋषभ सोनी (जनरल सर्जरी), डॉ. अरबाज़ शेख (ईएनटी), डॉ. स्वप्निल माथुर (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. आकाश व्यास, डॉ. भूमिका शर्मा, डॉ. ज्योति ठाकुर (डेंटल) एवं डॉ. आदित्य सिंह चौहान शामिल रहे। नर्सिंग स्टाफ से श्री विनोद कुमार मुगदल ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शक्तिवर्धन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम संस्थाओं की सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाते हैं तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में बड़ी संख्या में आम जनता ने और सुरक्षाकर्मी ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं व्यवस्थित बताया।
हाईकोर्ट प्रशासन ने आयोजन की सफलता पर आयोजक संस्थाओं एवं चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर न्यायिक परिसर में स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।
