सेफ नर्सिंग कॉलेज, इंदौर (एलएनसीटी विश्वविद्यालय, इंदौर ) ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम – शैक्षणिक सत्र 2025–26 इंदौर
एलएनसीटी विश्वविद्यालय, इंदौर के अंतर्गत संचालित सेफ नर्सिंग कॉलेज, इंदौर में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित छात्रों को कॉलेज के शैक्षणिक परिवेश, नर्सिंग व्यवसाय की गरिमा, विश्वविद्यालय के नियमों एवं भावी दायित्वों से परिचित कराना रहा।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्टजनों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनुपम जी चोकसे, सचिव, एलएनसीटी विश्वविद्यालय, इंदौर रहे।
उन्होंने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि—
“नर्सिंग पेशा सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्य का प्रतीक है। आज विश्व स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल नर्सिंग प्रोफेशनल्स की अत्यधिक आवश्यकता है। आप सभी छात्र-छात्राओं को इस अवसर का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए अपनी शिक्षा को सेवा भाव तथा नैतिकता के साथ जोड़ना चाहिए।”
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे—
-
डॉ. शक्तिवर्धन, वाइस चांसलर, एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय
-
डॉ. साधना सम्बतसरक़र, डीन, एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज
-
श्री विवेक खंडेलवाल, डायरेक्टर एडवाइजरी
-
प्रशांत पुरोहित, रजिस्ट्रार, एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय
-
विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ संकाय सदस्य
सभी अतिथियों ने नर्सिंग शिक्षा के महत्व, क्लीनिकल पेशे की जिम्मेदारियों, अनुशासन, प्रोफेशनल एथिक्स एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ
-
शैक्षणिक संरचना, पाठ्यक्रम योजना एवं मूल्यांकन प्रक्रिया का परिचय
-
नर्सिंग पेशे की भूमिका, क्लीनिकल ट्रेनिंग एवं प्रोफेशनल एथिक्स पर विशेष सत्र
-
विशेषज्ञ संकाय सदस्यों द्वारा परिचय एवं प्रेरक मार्गदर्शन
-
कॉलेज की सुविधाओं, प्रयोगशालाओं एवं छात्र सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम का स्वागत एवं संचालन डॉ. प्रो. पिंकी श्रीवास्तव (ठाकुर), प्राचार्य, सेफ नर्सिंग कॉलेज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. एलेन उपाध्याय, उप-प्राचार्य तथा गौरव नागोरे, सहायक प्रोफेसर (मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग) का उल्लेखनीय योगदान रहा।
जय नारायण चौकसे, अध्यक्ष – LNCT समूह का विशेष संदेश
इस अवसर पर श्री जय नारायण चौकसी, अध्यक्ष, LNCT ग्रुप ने अपना प्रेरणादायक संदेश प्रेषित करते हुए कहा—
“नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा और सेवा का पवित्र दायित्व है। सेफ नर्सिंग कॉलेज निरंतर उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और मूल्य आधारित शिक्षण के माध्यम से देश को श्रेष्ठ स्वास्थ्यसेवा प्रदाता देने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। मुझे विश्वास है कि नए सत्र के छात्र-छात्राएँ अपनी लगन, श्रम एवं मानवीय संवेदनशीलता से समाज में नई पहचान स्थापित करेंगे।”
“एलएनसीटी समूह सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और उत्तम शिक्षण वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है। आप सभी छात्र इस अवसर को जीवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बनाएं।”
समापन
कार्यक्रम छात्रों के उत्साह, संकाय के मार्गदर्शन और अतिथियों के प्रेरक संबोधनों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेफ नर्सिंग कॉलेज, इंदौर ने नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उच्च ऊर्जा, सकारात्मकता और सेवा-भावना के साथ किया।





