इंदौर के प्रतिष्ठित LNCT मेडिकल कॉलेज ,मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर एवं सेवाकुंज अस्पताल द्वारा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर के विशेष तत्वाधान में आगामी 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को उच्च न्यायालय परिसर में एक विशाल मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक निरंतर संचालित होगा।
न्यायपालिका से जुड़े सभी सम्माननीय सदस्यों के स्वास्थ्य हेतु विशेष पहल
इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य उच्च न्यायालय से जुड़े सभी सम्माननीय न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं (अभिभाषकों), न्यायालयीन कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। कार्य की व्यस्तता और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य की अनदेखी को ध्यान में रखते हुए इस शिविर की रूपरेखा तैयार की गई है।
शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाएं
शिविर में चिकित्सा जगत के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
हृदय एवं सामान्य रोग (General Medicine)
हड्डी एवं जोड़ रोग (Orthopaedics)
सर्जरी एवं यूरोलॉजी (Surgery & Urologist)
स्त्री एवं प्रसूति रोग (OBS/GYN)
आंख, नाक, कान एवं गला (Ophthalmology & ENT)
त्वचा रोग (Dermatologist)
शिशु एवं बाल रोग (Pediatric)
मानसिक स्वास्थ्य (Psychiatric)
छाती एवं श्वसन रोग (TB & Chest)
फिजियोथेरेपी (Physiotherapy)
संस्थान का अपील –
LNCT ग्रुप के चेयरमैन श्री जय नारायण चौकसे एवं सचिव श्री अनुपम चौकसे , हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन श्री मनीष यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विनोद कुमार द्विवेदी ने सभी से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है |
LNCT मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. साधना संवत्सरकर एवं LNCT विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शक्तिवर्धन एवं मॉडर्न डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डीन डॉ. अमित भारद्वाज ने संयुक्त रूप से अपील की है कि उच्च न्यायालय परिसर से जुड़े सभी सदस्य इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर ही बेहतर कार्यक्षमता का आधार है, और हमारा संस्थान समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाने का आग्रह किया है।
