एलएनसीटी ग्रुप में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी
इंदौर | जनवरी 2026
ज्ञान, विद्या, कला और बुद्धि की देवी मां सरस्वती को समर्पित पावन पर्व बसंत पंचमी एलएनसीटी ग्रुप के सभी परिसरों में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि ज्ञान, नवाचार और सृजनात्मकता के नए आरंभ का संदेश भी देता है।
इस शुभ अवसर पर सरस्वती वंदना एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में उल्लास, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक गरिमा का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन श्री जय नारायण चौकसेय ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अबसर पर LNCT ग्रुप के सचिव में श्री अनुपम चौकसे जी ने कहा:
“बसंत पंचमी ज्ञान की शक्ति और सतत् अध्ययन के महत्व का प्रतीक है। मैं कामना करता हूँ कि मां सरस्वती हमारे विद्यार्थियों को विवेक, रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों और स्पष्ट सोच का आशीर्वाद प्रदान करें। शिक्षा ही एक सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर समाज की नींव है, और हमारे युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सांस्कृतिक पर्व हमें हमारी भारतीय परंपराओं से जोड़ते हैं और जीवन में शिक्षा एवं संस्कारों के महत्व को सुदृढ़ करते हैं।
एलएनसीटी ग्रुप ने इस अवसर पर गुणवत्तापूर्ण, मूल्य-आधारित शिक्षा, नवाचार एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम का समापन शांति, समृद्धि, शैक्षणिक प्रगति एवं समाज के सर्वांगीण विकास की कामना के साथ किया गया।
