
भोपाल।
राजधानी भोपाल स्थित रविंद्र भवन में आयोजित भव्य मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह में एलएनसीटी समूह की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे जी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए “मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय न्यायमूर्ति श्री सुधीर अग्रवाल जी एवं परम श्रद्धेय श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में प्रदेशभर से शिक्षा, समाजसेवा, उद्योग एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रीमती पूनम चौकसे जी ने एलएनसीटी समूह के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर नवाचारपूर्ण कार्य कर संस्थान को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
सम्मान प्राप्त करते हुए श्रीमती चौकसे जी ने इसे एलएनसीटी समूह के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया तथा कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर एलएनसीटी समूह के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने श्रीमती पूनम चौकसे जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
