इंदौर, 05 सितम्बर 2025।
एलएनसीटी ग्रुप के अंतर्गत एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर
-इंदौर में गणेश उत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का स्थापना समारोह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया था।
विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थी, शिक्षक और प्रबंधन सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हो रहे हैं और भक्ति भाव से गणपति बप्पा का पूजन कर रहे हैं। गणेश आरती और यज्ञ का आयोजन भी आज (05 सितम्बर 2025) हो रहा है, जिसमें सभी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आरती के समय ढोल-नगाड़ों और मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।
पूरे परिसर में एकता, समर्पण और सकारात्मकता का माहौल बन रहा है। विद्यार्थी उत्सव को सांस्कृतिक रंग देने के लिए भक्ति गीत, नृत्य और समूह प्रार्थनाओं में भाग ले रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और अध्यापकगण विद्यार्थियों के साथ मिलकर उत्सव की गरिमा को और भी विशेष बना रहे हैं।
एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन श्री जय नारायण चौकसे का कहना है कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन न केवल विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं से जोड़ रहे हैं, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी संचार कर रहे हैं।
इस भव्य आयोजन में परिसर सजावट, दीप प्रज्वलन और सामूहिक भजन संध्या भी हो रही है, जो विद्यार्थियों और अतिथियों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करा रही है।
आज हवन एवं भव्य आरती का भी आयोजन किया गया जिसमे संस्था के सदस्य श्री राकेश सिंह धाकरे, मेडिकल कॉलेज की डीन साधना संवत्सरकर, मानव संसाधन विभाग की प्रमुख मंजू शर्मा, हर्ष गर्ग एवं कुमारी दीक्षा श्री अंकित विश्ववद्यालय के अभिवक्ता श्री उमंग बंसल और मेडिकल कॉलेज के छात्र हिमांशु , अक्षत अग्रवाल, आकांशा सैरयाम, वृस्ति वाधवा, मैथली दुबे, अंकित रावत, प्रखर मिश्रा, अंसुल दांगी एवं स्टाफ के सदस्य विजय , गीतम मालवीय एवं महेश आदि शामिल हुए
“गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से विश्वविद्यालय का हर कोना भक्तिमय रंग में रंग रहा है।

