
इंदौर, 15 जून 2026।
एलएनसीटी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, इंदौर के अंतर्गत संचालित सेफ इंस्टीट्यूशन ऑफ नर्सिंग कॉलेज द्वारा दिनांक 15 जून 2026 को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 22 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव सेवा के इस महान कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. विमल कुमार जैन (वाइस चांसलर), डॉ. प्रशांत पुरोहित (रजिस्ट्रार) एवं श्री विनोद मुद्गल (एडमिनिस्ट्रेटर) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
शिविर के सफल संचालन में डॉ. साधना संवत्सरकर (डीन, एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज), डॉ. शक्तिवर्धन (चिकित्सा अधीक्षक, सेवाकुंज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर), डॉ. निर्मला भरिहोके (एच.ओ.डी., पैथोलॉजी) एवं डॉ. सुषमा चौरसिया (सहायक प्रोफेसर, एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
यह कार्यक्रम डॉ. पिंकी श्रीवास्तव (ठाकुर), प्राचार्या, सेफ इंस्टीट्यूशन ऑफ नर्सिंग कॉलेज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग के समस्त प्राध्यापकों एवं सह-प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रक्तदान जैसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के माध्यम से समाज सेवा की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
“रक्तदान – महादान, जीवन बचाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ माध्यम।”
