
इंदौर। Modern Dental College and Research Centre में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “मुक्तांगन 2026” का आयोजन एवं उद्घाटन समारोह दिनांक 21 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह सात दिवसीय उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करने वाला संस्थान का प्रमुख कार्यक्रम है।
उद्घाटन समारोह में संस्थान के चेयरमैन श्री जय नारायण चौकसे , संस्थापक डॉ. रमेश बदलानी, सचिव श्री अनुपम चौकसे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री रविंद्र सिंह कुशवाह डायरेक्टर डॉ. मोहित बदलानी, एडमिनिस्ट्रेटर राकेश सिंह धाकरे उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति की डॉ. ज्योत्सना शुक्ला एवं डॉ. मेधा भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत-नृत्य प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां, कला प्रदर्शन तथा विभिन्न प्रतिभा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ. अमित भारद्वाज तथा वाइस डीन डॉ. सुरुचि सिसोदिया भी कार्यक्रम में सभी छात्र, छात्राओं , सहयोगी चिकित्सको एवं समस्त स्टाफ मेंबर से सहभागिता की अपील की है |
सात दिनों तक चलने वाले “मुक्तांगन 2026” का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना, टीमवर्क की भावना विकसित करना तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। संस्थान प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
