इंदौर। Modern Dental College and Research Centre में दिनांक 13 फरवरी 2026 को कटे होंठ (Cleft Lip) एवं तालु तथा अन्य विकृतियों पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
इस व्याख्यान को अमेरिका से आई विशेषज्ञ Dr. Lisa Morris ने मुख्य रूप से संबोधित करते हुए विषय से संबंधित नवीन उपचार पद्धतियों, सर्जिकल तकनीकों तथा रोगियों की समग्र देखभाल पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष Dr. Michael Prabhakaran ने भी अपने संबोधन में इस विषय के क्लीनिकल महत्व और विद्यार्थियों के लिए इसके अध्ययन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समन्वय Rahul Chhajlani द्वारा किया गया। वहीं Dr. Sachin Thakur एवं Dr. Shishir Dubey ने कार्यक्रम की सफलता में विशेष भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कॉलेज के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।
कॉलेज के डीन Dr. Amit Bhardwaj एवं डायरेक्टर Mohit Badlani विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने मार्गदर्शन से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
